यूक्रेन को लेकर अमरीका की नीति से अलग हुआ जर्मनी
अमरीका जहां पर यह प्रयास कर रहा है कि यूक्रेन के मामले में पश्चिमी देशों को अपने साथ लेकर चले वहीं पर जर्मनी और उसके दृष्टिकोण टकराने लगे हैं।
संचार माध्यमों के अनुसार जर्मनी के अधिकारी, अमरीकी अधिकारियों की इस बात से सहमत नहीं हैं कि रूस, इस समय यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।
जर्मनी के चांसलर के विदेश नीति सलाहकार येन्स पुतनेर और रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख देमेत्री कोज़ाक के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि आपसी तनाव को कम करने के लिए वे जनवरी में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इससे पहले यूक्रेन में तैनात जर्मनी के राजदूत ने हाल ही में कहा है कि इस देश पर रूस के हमले की संभावना नहीं है। कीफ में मौजूद जर्मनी के राजदूत अंका फेल्डहोसन ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा नहीं है।
अमरीकी नेतृत्व में पश्चिमी संचार माध्यमों द्वारा यूक्रेन पर रूसी हमले की भूमिका बनाने और इस दुष्प्रचार को फैलाने से पहले ही माॅस्को ने यूक्रेन पर रूस के किसी भी प्रकार के हमले की संभावना को रद्द कर दिया था लेकिन पश्चिमी संचार माध्यम यही रट लगाए रहे कि रूस, किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अब जर्मनी ने इस अमरीकी दावे को खुलेआम नकार दिया है।
पश्चिम की ओर लगातार इस बात का दुष्पचार किये जाने के बाद कि रूस, यूक्रेन पर हमला कर सकता है, रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि पश्चिम ने अगर मुक़ाबले की नीति अपनाई तो उसे मजबूर होकर इसका जवाब देना होगा जो बहुत ही कठोर होगा।
याद रहे कि यूक्रेन की सरकार ने अपने देश के पूर्वी क्षेत्र में स्वावलंबन की मांग करने वालों का मुक़ाबला करने के बहाने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को वहां पर तैनात कर रखा है। रूस ने भी यूक्रेन की ओर से किसी भी प्रकार की संभावित कार्यवाही के दृष्टिगत अपने सैनिकों को यूक्रेन की सीमा के निकट भेजा है जिसे अमरीका, रूसी हमले के रूप में प्रचारित करने में लगा हुआ है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए