पाकिस्तान, तालेबान के विरुद्ध कार्यवाही करेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10762-पाकिस्तान_तालेबान_के_विरुद्ध_कार्यवाही_करेः_अमरीका
अमरीकी विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह तालेबान नेताओं के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१६ १४:२६ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, तालेबान के विरुद्ध कार्यवाही करेः अमरीका

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह तालेबान नेताओं के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करे।

तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के विदेशमंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान से मांग की है कि वह तालेबान गुट के उन नेताओं के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करे जो पाकिस्तान की धरती से हमले कर रहे हैं। अमरीकी विदेशमंत्रालय ने इसी प्रकार पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि तालेबान को अफ़ग़ान शांति वार्ता में शामिल करने के लिए प्रेरित करे।

काबुल में 19 अप्रैल के विध्वसंक हमलों के बाद राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान को चार पक्षीय वार्ता में अपने वचनों पर अमल करना चाहिए। इस्लामाबाद, तालेबान के उन गुटों का दमन करे जो शांति वार्ता में शामिल नहीं होते और पाकिस्तान में मौजूद हैं।

इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति की मांग रद्द करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने काबुल से कहा है कि वर्ष 2001 से ही सैन्य विकल्प अपनाया जा रहा है किन्तु अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका की सैन्य चढ़ाई के बावजूद, यह युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है। (ak)