बाइडेन ने किये अरबों डाॅलर के रक्षा बजट पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107670-बाइडेन_ने_किये_अरबों_डाॅलर_के_रक्षा_बजट_पर_हस्ताक्षर
अमरीका के राष्ट्रपति ने 2022 के लिए 76.8 अरब डॉलर के रक्षा बजट के विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०२१ १९:०८ Asia/Kolkata
  • बाइडेन ने किये अरबों डाॅलर के रक्षा बजट पर हस्ताक्षर

अमरीका के राष्ट्रपति ने 2022 के लिए 76.8 अरब डॉलर के रक्षा बजट के विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इस रक्षा विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद अब यह अमेरिका में कानून की शक्ल ले लेगा।  जो बाइडेन ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए "एनडीएए" राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम पर दस्तखत किए।

चीन और रूस से रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अमेरिकी विधेयक में हाइपरसोनिक हथियार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5-जी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियों को भी शामिल किया गया है।  अमरीका के इस नए बजट में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संचालन के लिए 7.1 अरब डॉलर का खर्च भी शामिल है।

अमरीका का यह नया रक्षा बजट, पिछले साल के बजट की तुलना में करीब 5 फीसदी अधिक खर्च की अनुमति देता है।  अमरीका का पिछले साल 2021 का रक्षा बजट, 740.5 अरब डाॅलर का था जबकि सन 2020 का बजट 738 अरब डाॅलर का था।  इस प्रकार से पिछले तीन वर्षों में अमरीका के रक्षा बजट में लगातार वृद्धि की गई है।

अमरीका के नए रक्षा बजट में कई अरब डाॅलर की वृद्धि एसी स्थिति में की गई है जब इस देश की जनता शिक्षा उपचार और विकास के क्षेत्रों में बजट को कम करने की आलोचना करती है।