अमरीका और पश्चिम, चाहते हैं नया शीतयुद्धः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107708-अमरीका_और_पश्चिम_चाहते_हैं_नया_शीतयुद्धः_रूस
रूस के एक कूटनयिक ने बताया है कि अमरीका और पश्चिम साथ मिलकर नया शीतयुद्ध आरंभ करना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०२१ १८:३० Asia/Kolkata
  • अमरीका और पश्चिम, चाहते हैं नया शीतयुद्धः रूस

रूस के एक कूटनयिक ने बताया है कि अमरीका और पश्चिम साथ मिलकर नया शीतयुद्ध आरंभ करना चाहते हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के उपप्रतिनिधि देमित्री यूलयांस्की नगुरूवार को बताया कि रूस को कमज़रो करने के उद्देश्य से पश्चिम के साथ मिलकर अमरीका, एक नया शीतयुद्ध आरंभ करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम, रूस को अपना प्रतिस्पर्धी समझता है और लंबे समय से वह रूस को कमज़ोर करने के लिए कोशिशें करता आ रहा है।

राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान समय में बहुत से अमरीकी और यूरोपीय, हमारे देश से दुरूपयोग करने में लगे हुए हैं।  उन्होंने बताया कि वे, रूस के टुकड़े करना चाहते हैं जिसका स्पष्ट उदाहरण यूक्रेन संकट है।  रूस के अनुसार पश्चिम हमेशा से शीतयुद्ध आरंभ करने की चाले चलता रहता है।

जानकारों का कहना है कि अमरीका हमेशा से रूस पर दबाव डालता रहता है क्योंकि वह उसको अपना प्रतिस्पर्धी जानता है।  इस समय पश्चिम, यूक्रेन मुद्दे के माध्यम से रूस को घेरने में लगा हुआ है।

अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम इस मुद्दे को बहुत शिद्दत से पेश कर रहा है कि रूस ने हमला करने के लिए अपने सैनिकों को यूक्रेन की सीमा के निकट तैनात कर रखा है।  इस बहाने से अमरीका, रूस पर अधिक से अधिक दबाव बनाना चाहता है।

हालांकि रूस की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि यूक्रेन की सीमा के निकट उसकी सैन्य गतिविधियां सामान्य प्रक्रिया का भाग हैं जबकि अमरीका का दावा है एसा नहीं है बल्कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के उद्दे्श्य से इस देश की सीमा के निकट अपना सैनिक जमावड़ा कर रखा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए