मेरी और ट्रंप की जान की रक्षा कीजिये" माइक पोम्पियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107888-मेरी_और_ट्रंप_की_जान_की_रक्षा_कीजिये_माइक_पोम्पियो
अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान की धमकियों के मुकाबले में हमारी और डोनाल्ड ट्रंप की रक्षा की कीजिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०२२ १३:३४ Asia/Kolkata
  • मेरी और ट्रंप की जान की रक्षा कीजिये

अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान की धमकियों के मुकाबले में हमारी और डोनाल्ड ट्रंप की रक्षा की कीजिये।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की दूसरी बर्सी बीत जाने के कुछ घंटे बाद माइक पोम्पियो ने एक साक्षात्कार में अभूतपूर्व ढंग से चिंता जताई और अपनी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा का आह्वान किया।

माइक पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज़ के साथ साक्षात्कार में 3 जनवरी वर्ष 2020 में जनरल कासिम सुलैमानी की शहादत और वाशिंग्टन की आतंकवादी कार्यवाही की चर्चा की और बाइडेन सरकार का आह्वान किया है कि वह उनकी और दूसरे अमेरिकियों की सुरक्षा करे।

इसी प्रकार माइक पोम्पियो ने शहीद जनरल कासिम सुलैमानी की दूसरी बर्सी के अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति के वक्तव्यों पर प्रतिक्रिया जताई जिसमें राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा था कि जनरल क़ासिम सुलैमानी इराकी सरकार के आधिकारिक मेहमान थे और आपने इराकी संप्रभुता का उल्लंघन किया और एक राष्ट्र की हत्या की न एक व्यक्ति की।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस हत्या के अस्ली अपराधी व ज़िम्मेदार पर मुक़द्दमा चलाया जाना चाहिये और उसके बारे में ईश्वरीय आदेश लागू किया जाना चाहिये। राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कल सोमवार को कहा था कि अगर ट्रंप, माइक पोम्पियो और दूसरे अपराधियों पर न्यायपूर्ण ढंग से मुकद्दमा चलाया जाये और उन्हें उनके किये की सज़ा मिल जाये तो बहुत अच्छा वरना समस्त अमेरिकी अधिकारियों से कहता हूं कि संदेह न कीजिये कि जनरल कासिम सुलैमानी की हत्या का बदला लिया जायेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए