पांच बड़ी शक्तियों ने परमाणु युद्ध रोकने का आह्वान किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107894-पांच_बड़ी_शक्तियों_ने_परमाणु_युद्ध_रोकने_का_आह्वान_किया
दुनिया की पांच बड़ी परमाणु शक्तियों ने अभूतपूर्व विज्ञप्ति जारी करके परमाणु युद्ध रोकने का आह्वान किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०४, २०२२ १८:४८ Asia/Kolkata
  • पांच बड़ी शक्तियों ने परमाणु युद्ध रोकने का आह्वान किया

दुनिया की पांच बड़ी परमाणु शक्तियों ने अभूतपूर्व विज्ञप्ति जारी करके परमाणु युद्ध रोकने का आह्वान किया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, चीन और फ्रांस ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करके बल देकर कहा है कि परमाणु हथियारों से युद्ध नहीं जीता जा सकता और परमाणु युद्ध नहीं होना चाहिये।

इसी प्रकार परमाणु हथियारों से संपन्न पांच देशों की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये देश स्ट्रैटेजिक खतरे को कम करने को अपनी अस्ली ज़िम्मेदारी समझते हैं और जब तक परमाणु हथियार मौजूद हैं उनका प्रयोग प्रतिरक्षा के लिए किया जाना चाहिये, युद्ध के मार्ग में इन हथियारों को रुकावट बनना चाहिये और युद्ध को रोकने वाला बनना चाहिये और हमारा प्रबल विश्वास है कि इस प्रकार के हथियारों के अधिक प्रसार को रोका जाना चाहिये।

ज्ञात रहे कि पूरी दुनिया का एकमात्र देश अमेरिका है जिसने वर्ष 1945 में जापान के दो नगरों पर परमाणु बम मारा था जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गये थे।

शोचनीय बिन्दु है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों के अतीत के साथ अमेरिका स्वंय को मानवाधिकार का रक्षक भी कहता और समझता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए