एक जुड़वां बच्चे दो अलग- अलग साल में पैदा हुए, कैसे?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107972-एक_जुड़वां_बच्चे_दो_अलग_अलग_साल_में_पैदा_हुए_कैसे
अलीन और अल्फ्रेडो नाम के दो शिशु हैं जो अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के एक अस्पताल में पैदा हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२२ १५:१९ Asia/Kolkata
  • एक जुड़वां बच्चे दो अलग- अलग साल में पैदा हुए, कैसे?

अलीन और अल्फ्रेडो नाम के दो शिशु हैं जो अमेरिका के कैलीफोर्निया राज्य के एक अस्पताल में पैदा हुए।

इनमें से एक बच्चे का जन्म स्थानीय समय के अनुसार 31 दिसंबर की रात को 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ और जबकि दूसरे बच्चे का जन्म रात को ठीक 12 बजे हुआ यानी पहले बच्चे के 15 मिनट बाद।

पहले बच्चे का जन्म 31 दिसंबर 2021 में हुआ था जबकि दूसरे का जन्म पहली जनवरी 2022 में हुआ। इस प्रकार जुड़वां बच्चों का जन्म दो अलग- अलग सालों में हुआ। पहले बच्चा पैदा हुआ और उसके 15 मिनट बाद बच्ची पैदा हुई।

अस्पताल के डाक्टरों ने इस संयोग पर खुशी जाहिर करते हुए संचार माध्यमों को बताया कि 20 लाख में से एक इस प्रकार का मामला पेश आता है।

समाचार पत्र इंडीपेन्डेन्ट के अनुसार अमेरिका में प्रतिवर्ष लगभग 12 हज़ार जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं परंतु इस प्रकार का मामला बहुत कम पेश आता है।

इन जुड़वां बच्चों की 28 वर्षीय मां फ़ातेमा मेडरीगल ने समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ से साक्षात्कार में कहा है कि इस संयोग से वह चकित रह गयीं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए