विदेशी सैनिकों को हमने बुलवायाः क़ज़़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108014-विदेशी_सैनिकों_को_हमने_बुलवायाः_क़ज़़ाक़िस्तान_के_राष्ट्रपति
क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि हमारे निमंत्रण पर ही विदेशी सैनिक यहां आए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२२ १८:२० Asia/Kolkata
  • विदेशी सैनिकों को हमने बुलवायाः क़ज़़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति

क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि हमारे निमंत्रण पर ही विदेशी सैनिक यहां आए हैं।

ईसना की रिपोर्ट के अनुसार क़ासिम जामर्त ताकीफ़ ने अपने टेलिविज़न संबोधन में कहा है कि क़ज़ाक़िस्तान में विदेशी सैनिक मेरे बुलावे पर आए हैं।

उन्होंने कहा कि रूस और कुछ पड़ोसी देशों के सैनिक अस्थाई रूप में क़ज़ाक़िस्तान में उपस्थित हैं।  क़ासिम ताकीफ़ का कहना था कि यह विदेशी सैनिक देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि उपद्रवी, विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त आतंकवादी हैं।  उन्होंने बताया कि बीस हज़ार प्रशिक्षित आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी अलमाती पर हमला बोल दिया।

क़ासिम ताकीफ़ का कहना था कि इन उपद्रवियों को सरकारी संपत्ति और इमारतों को निशाना बनाया।  ज्ञात रहे कि क़ज़ाक़िस्तान में ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के बाद दूसरी जनवरी से विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए