रूस के साथ वार्ता में प्रगति की कोई उम्मीद नहींः ब्लिंकन
अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि वाशिगटन को माॅस्को के साथ वार्ता में प्रगति की कोई आशा नहीं है।
एंटनी ब्लिंकन ने सीएनएन से बात करते हुए बताया कि उनको इस बात की उम्मीद नहीं है कि वियेना में रूस के साथ वार्ता में कोई सकारात्मक प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि यह काम केवल एसी स्थति में ही संभव है जब रूस, यूक्रेन की सीमा पर तनाव को कम करे।
ब्लिंकन ने दावा किया कि तनावपूर्ण वातावरण में और वह भी जब कि यूक्रेन, हथियारों से घिरा हुआ है, वार्ता में वास्तविक प्रगति बहुत कठिन है।
इस बीच अमरीका की विदेश उपमंत्री वेंडी शेरमन ने जनेवा में रूस के विदेश उपमंत्री सरगेई रियाबकोफ के साथ वार्ता के बारे ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि अपने सहयोगियों और घटकों की उपस्थिति के बिना हम यूरोप की शांति एवं सुरक्षा के बारे में कोई भी बात नहीं करेंगे।
दूसरी ओर रूस के विदेश उपमंत्री ने कल ही इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि माॅस्को, वाशिग्टन के दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गारेंटी को लेकर अमरीका और यूरोपीय संघ वार्ता आरंभ होने से पहले जो सिगनल भेज रहे हैं वे निराशा जनक हैं।
रूस के विदेश उपमंत्री सरगेई रियाबकोफ ने इस बातों के दृष्टिगत आगामी वार्ता को लेकर माॅस्को आशान्वित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी ज़रूरत को पश्चिम समझ ही नहीं पा रहा है। रूसी मंत्री का कहना था कि हम नेटो द्वारा रूस विरोधी नीति और उसके फैलाव के बारे में गारेंटी चाहते हैं।
रियाबकोफ़ ने कहा कि अमरीका और नेटो ने जो एकपक्षीय व्यवहार अपना रखा है उसको सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए वार्ता का आधार नहीं बनाया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन मुद्दे को लेकर रूस और पश्चिम, विशेषकर अमरीका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए