उत्तर कोरिया ने आज सुबह फ़िर मिसाइल का परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108148-उत्तर_कोरिया_ने_आज_सुबह_फ़िर_मिसाइल_का_परीक्षण_किया
दक्षिण कोरिया के चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ ने आज सुबह एलान किया है कि उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२२ ०८:२१ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने आज सुबह फ़िर मिसाइल का परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया के चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ ने आज सुबह एलान किया है कि उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया है।

उत्तर कोरिया की ओर से हालिया 5 दिनों के अंदर किया जाने वाला यह दूसरा मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया के चीफ़ आफ आर्मी स्टाफ़ ने एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र तट से जापानी समुद्र की ओर मिसाइल फायर किया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार हालिया पांच दिनों के दौरान उत्तर कोरिया की ओर से फायर किया जाने वाला यह दूसरा मिसाइल है।

जापान के तटरक्षक बलों ने भी कुछ क्षणों के बाद एलान किया है कि उत्तर कोरिया ने जो मिसाइल फायर किया है संभवतः वह बैलेस्टिक था।

उत्तर कोरिया के सरकारी संचार माध्यमों ने गुरूवार की सुबह एलान किया था कि इस देश ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया था और 700 किलोमीटर तक जाने के बाद उसने अपने लक्ष्य को सही तरह से भेद किया।

प्यूंगयांग हालिया वर्षों में कम दूरी तक मार करने वाले कई बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है परंतु उसने अभी कुछ समय पहले एक मिसाइल का परीक्षण किया है जिसे ट्रेन के डिब्बे से भी फायर किया जा सकता है।

इससे पहले राष्ट्र संघ में उत्तर कोरिया के राजदूत किन सूंग ने बल देकर कहा था कि मिसाइलों का परीक्षण उनके देश का अधिकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया किसी भी देश के खिलाफ इस तकनीक व मिसाइल के प्रयोग का इच्छुक नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए