लोबवानः क्या चीनी इंटैलीजेन्स चीफ़ अमरीका से जा मिले हैं?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108194-लोबवानः_क्या_चीनी_इंटैलीजेन्स_चीफ़_अमरीका_से_जा_मिले_हैं
फ़्रांस के लोबवान मैगज़ीन ने लिखा है कि चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी और इंटैलीजेन्स चीफ़ दोंग जींगोए हांगकांग से केलीफ़ोर्निया के सफ़र के बाद से लापता हो गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १२, २०२२ १६:०४ Asia/Kolkata
  • लोबवानः क्या चीनी इंटैलीजेन्स चीफ़ अमरीका से जा मिले हैं?

फ़्रांस के लोबवान मैगज़ीन ने लिखा है कि चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी और इंटैलीजेन्स चीफ़ दोंग जींगोए हांगकांग से केलीफ़ोर्निया के सफ़र के बाद से लापता हो गए।

दोंग जींगोए ने 21 फ़रवरी 2021 को यह यात्रा की जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है तो अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या वह चीन से अलग होकर अमरीका से जा मिले हैं?

मैगज़ीन ने लिखा कि दोनों देशों के बीच शीत युद्ध जैसी स्थिति है तो इन हालात में अटकलें और अफ़वाहें आम बात हो गई है और सोशल मीडिया पर इस तरह की रिपोर्टें वायरल होती रहती हैं।

बीजिंग ने इस तरह की रिपोर्टों का खंडन किया है कि दोंग जींगोए अमरीका से जा मिले हैं जिनके पास चीन के रहस्यों का बड़ा ख़ज़ाना है।

दोंग जींगोए के बारे में मैगज़ीन का कहना है कि उनकी शख़्सियत दुनिया के देशों की इंटैलीजेन्स के लिए जानी पहचानी है और कहा जाता है कि उन्होंने वर्ष 2008 में फ़्रांस में चीन की जासूसी की गतिविधियों की कामयाबी से निगरानी की थी।

मगर अब दोंग जींगोए के लापता हो जाने की अटकलें हैं तो इस पूरे प्रकरण के बारे में कुछ अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

यह भी कहा जा रहा है कि उनके पास कोरोना वायरस पैदा होने के बारे में बड़ी मूल्यवान जानकारियां हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए