F-16 युद्धक विमान समुद्र में गिरकर तबाह
ताइवान की वायुसेना का एक F-16 युद्धक विमान समुद्र में गिरकर तबाह हो गया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ताइवान के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि एक F-16 युद्धक विमान ताइवान के दक्षिण में स्थित "चियाई" हवाई छावनी से उड़ान भरने के बाद राडार से गायब हो गया।
ताइवान सरकार के एक केन्द्र ने एलान किया है कि अभी विमान के दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है और युद्धक विमान का चालक भी लापता है।
ताइवान की वायुसेना का युद्धक विमान F-16 प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस दुर्घटना के बाद ताइवान की वायुसेना ने F-16 युद्धक विमानों की प्रशिक्षण उड़ानों को रोक दिया है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2020 के अंत में भी ताइवान की वायुसेना का एक युद्धक विमान ताइवान के पूर्व में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान लापता हो गया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए