उत्तर कोरिया के मिसाइल का कलपुर्जा रूस से जाता हैः अमेरिका
अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल के निर्माण के लिए आवश्यक कलपुर्जे रूस से जाते हैं।
उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करके रूस पर आरोप लगाया है कि वह मिसाइलों के निर्माण में आवश्यक कलपुर्जों को उत्तर कोरिया के लिए भेजता है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया कि उत्तर कोरिया के एक नागरिक ने वर्ष 2016 से 2021 के वर्षों में रूस की पार्सक कंपनी के मैनेजींग डॉक्टर से मिसाइल कार्यक्रम के लिए आवश्यक कलपुर्जों की खरीदारी हेतु मुलाक़ात की है।
इसी प्रकार अमेरिकी विदेशमंत्री ने दावा है कि रूसी अधिकारियों और कंपनी से उत्तर कोरिया के नागरिक का संबंध ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी के लिए महत्वपूर्ण है।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी वित्तमंत्रालय ने बुधवार की शाम को उत्तर कोरिया की नागरिकता रखने वाले 5 व्यक्तियों का नाम ब्लैक लिस्ट में शामिल कर दिया है। कल बुधवार की सुबह को उत्तर कोरिया के संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी थी कि इस देश ने एक सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है और 1000 किलोमीटर तक कि दूरी तय करने के बाद पूरी सूक्ष्मता के साथ उसने अपने लक्ष्य को भेद दिया।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने भी हालिया परीक्षण देखने के बाद देश की सैन्य क्षमता में वृद्धि किये जाने की मांग की है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!