अमरीका के प्रतिबंधों से हम नहीं डरतेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108238-अमरीका_के_प्रतिबंधों_से_हम_नहीं_डरतेः_रूस
रूस ने यूक्रेन की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास आरंभ करने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १३, २०२२ २०:५४ Asia/Kolkata
  • अमरीका के प्रतिबंधों से हम नहीं डरतेः रूस

रूस ने यूक्रेन की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास आरंभ करने की घोषणा की है।

अमरीका में रूस के राजदूत ने अपने देश के विरुद्ध वाशिग्टन के प्रतिबंधों के संदर्भ में कहा है कि माॅस्को, इन प्रतिबंधों से नहीं डरता।

तास समाचार एजेन्सी के अनुसार अंतोली अंतोनोफ ने अमरीका की ओर से रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में कहा कि यह निराशा जनक हैं किंतु हम उनसे डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले पर आधारित अमरीकी दावे को सिरे से रद्द कर दिया।  रूस के राजदूत का कहना था कि यह मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इन नए अमरीकी प्रतिबंधों का उद्देश्य यूरोप की शांति के मुद्दे पर होने वाली वार्ता को प्रभावित करना है।  उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।

याद रहे कि ब्रसल्ज़ में रूस और नेटो के बीच बुधवार को होने वाली वार्ता का कोई भी सकारात्मक नतीजा नहीं निकला।  दोनो पक्षों ने अपने पुराने दृष्टिकोणों को ही दोहराया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए