लाहौर में विस्फोट 3 हताहत कई घायल
पाकिस्तान के लाहौर नगर के अनारकली बाज़ार में हुए विस्फोट में कम से कम 3 लोग मारे गए।
डान के अनुसार लाहौर के अनारकली बाज़ार में गुरूवार को एक विस्फोट हुए जिसमें कम से कम 3 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि घायलों में 5 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लाहौर पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आरंभ में यह सेलेंडर विस्फोट लग रहा था किंतु बाद में पता चला कि बम एक बाइक में रखा गया था।
विस्फोट के परिणाम स्वरूप निकट की इमारतों के शीशे टूट गए। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने घायलों के उपचार का भी आशवासन दिया है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले जून में लाहौर के जौहर टाउन क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ था जिसमें पुलिसकर्मी सहित 3 लोग मारे गए थे जबकि 21 घायल हो गए थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए