अमरीकी ख़तरों का मुक़ाबला करने के लिए उत्तरी कोरिया हुआ तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108510-अमरीकी_ख़तरों_का_मुक़ाबला_करने_के_लिए_उत्तरी_कोरिया_हुआ_तैयार
उत्तरी कोरिया ने अमरीका के संंभावित ख़तरों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से तैयारी तेज़ कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०२२ १९:३४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी ख़तरों का मुक़ाबला करने के लिए उत्तरी कोरिया हुआ तैयार

उत्तरी कोरिया ने अमरीका के संंभावित ख़तरों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से तैयारी तेज़ कर दी है।

यूनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार बुधवार को उत्तरी कोरिया की सत्ताधारी पार्टी की बैठक हुई।  इस बैठक की अध्यक्षता उत्तरी कोरिया के नेता किम जांग उन ने की।

बैठक में उपस्थित लोगों का मानना था कि अमरीका की क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां अब ख़तरनाक स्तर तक पहुंच चुकी हैं जिनका मुक़ाबला करने की आवश्यकता है।  उत्तरी कोरिया के नेता की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में फैसला लिया गया है कि देश की ओर से रोकी जाने वाली सारी गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाए।

इस बारे में सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने बताया कि परमाणु परीक्षण औरअन्तरद्वीपीय  बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षणों को अनेदखा नहीं किया जाएगा।  उत्तरी कोरिया का कहना है कि उसकी सैन्य क्षमता में वृद्धि का कारण क्षेत्र में अमरीका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां हैं।