ज़्यादातर अमरीकियों को सता रहा है आंतरिक आतंकवाद का ख़तरा
एक सर्वे में बताया गया है कि ज़्यादातर अमरीकियों को अपने देश में आंतरिक आतंकवाद का ख़तरा सता रहा है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार एक नये सर्वे से पता चलता है कि 65 प्रतिशत अमरीकियों का ख़याल है कि आंतरिक आतंकवाद, देश के लिए एक गंभीर और त्वरित ख़तरा है।
यूगाव और इकोनामिस्ट की ओर से कराए गये सर्वेक्षण से पता चलता है कि एक तिहाई से अधिक अमरीकियों का ख़याल है कि आंतरिक आतंकवाद और दक्षिणपंथी छापामार और कट्टरपंथी, देश के लिए गंभीर ख़तरा समझे जाते हैं जबकि ज़्यादातर अमरीकियों का ख़याल है कि यह लोग किसी हद तक गंभीर ख़तरा समझे जाते हैं।
इस सर्वे में शामिल 8 प्रतिशत लोगों ने ही इस को ख़तरा क़रार नहीं दिया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि सर्वे के परिणामों से पता चलता है कि अमरीकी नागरिक दक्षिणपंथी छापामारों से अधिक आंतरिक आतंकवाद के ख़तरे से चिंता में हैं।
सर्वे में शामिल 17 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इन लोगों से तनिक भी ख़तरा नहीं है।
सर्वे के परिणामों से पता चलता है कि डेमोक्रेट्स और बाइडन की दक्षिणपंथी छापामारों और आंतरिक आतंकवाद के बारे में चिंता बराबर है। अमरीका के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बाडइन को वोट देने वाले 65 प्रतिशत लोगों का ख़याल है कि दक्षिणपंथी छापामार देश के लिए ख़तरा हैं जबकि 60 प्रतिशत का यह भी ख़याल है कि आंतरिक आतंकवाद भी देश के लिए ख़तरा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए