जो बाइडन ने किया पत्रकार का अपमान, दे दी गाली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108682-जो_बाइडन_ने_किया_पत्रकार_का_अपमान_दे_दी_गाली
अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उसे गाली दे दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २५, २०२२ १८:४५ Asia/Kolkata
  • जो बाइडन ने किया पत्रकार का अपमान, दे दी गाली

अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उसे गाली दे दी।

अमरीका में हालिया दिनों में कराए गए सर्वेक्षणों में इस देश के राष्ट्रपति की लोकप्रियता बहुत घटी है।  इसी बीच एक नया मुद्दा सामने आया है जो निश्चित रूप से बाइडन की लोकप्रियता को प्रभावित करेगा।

फाॅक्स न्यूज़ के एक पत्रकार ने मंहगाई के बारे में जो बाइडन से जब सवाल पूछा तो उसके जवाब में उन्होंने पत्रकार को गाली दे दी जो माइक्रोफोन में रिकार्ड हो गई।

हुआ यह कि फाॅक्स न्यूज़ के पीटर डूसी ने अमरीकी राष्ट्रपति से पूछा था कि क्या मुद्रास्फीति से उनकी लोकप्रियता को नुक़सान पहुंचा है क्योंकि यह पिछले 40 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर है।

इसके जवाब में बाइडन ने व्यंगात्मक ढंग से जवाब दिया कि यह एक बड़ी संपत्ति है।  यह कहने के बाद बाइडन ने बहुत ही हल्के से कहा कि कैसा बेवकूफ कुत्ते का पिल्ला है।  उनकी यह बात सामने रखे हुए माइक्रोफोन में रिकार्ड हो गई।

अपनी इस टिप्पड़ी को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति बुरी तरह से घिर गए हैं।  अब मीडिया में उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग तो अब बाइडन की तुलना, डोनाल्ड ट्रम्प से करने लगे हैं।

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि जो बाइडन इस प्रकार की हरकत पहले भी कर चुके हैं।  उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में अमरीका में मंहगाई पिछले चालीस वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है जिससे बाइडन की अप्रूवल रेटिंग को काफ़ी क्षति पहुंची है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए