उत्तरी कोरिया ने फिर दाग़े मिसाइल, अमरीका हुआ आग बबूला
उत्तरी कोरिया ने फिर, दो क्रूज़ मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है जिसकी ख़बर दक्षिणी कोरिया के एक अधिकारी ने दी है।
दक्षिणी कोरिया के एक अघिकारी ने बताया है कि उत्तरी कोरिया ने मंगलवार को अपने एक द्वीप से दो क्रूज़ मिसाइल दाग़े हैं।
यूनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार दक्षिणी कोरिया के इस अधिकारी ने पत्रकारों को बताया है कि यह मिसाइल, उत्तरी कोरिया के दक्षिणी भाग से दाग़े गए। उन्होंने कहा कि इस विषय की गहन समीक्षा की जानी चाहिए।
इससे पहले उत्तरी कोरिया ने 17 जनवरी को 2 मिसाइलों का परीक्षण किया था जिसके तीन दिनों के बाद फिर 2अन्य मिसाइलों का परीक्षण किया। पियुंगयांग ने जनवरी के महीने की 5 तारीख को भी अन्तरमहाद्वीपीय मिसाइल के बाद 11 जनवरी को भी एक अन्य परीक्षण किया था। इस प्रकार से उत्तरी कोरिया जनवरी 2022 में कई मिसाइल परीक्षण कर चुका है।
इसी बीच अमरीका ने उत्तरी कोरिया से मांग की है कि वह, उन्हीं के शब्दों में उत्तेजक कार्यवाहियां बंद करे। अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वाशिग्टन, उत्तरी कोरिया की बढ़ती सैन्य क्षमता से चिंतित है।
याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि किम सुंग ने इससे पहले एलान किया है कि उनके देश को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने का पूरा अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने यह भी कहा है कि जबतक अमरीका, उत्तरी कोरिया की शासन व्यवस्था को गिराने के शत्रुतापूर्ण प्रयास करता रहेगा उस समय तक हम अपने परमाणु मिसाइल कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया द्वारा सन 2006 में पहले परमाणु मिसाइल परीक्षण के बाद अमरीका और सुरक्षा परिषद ने पियुंगयांग पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा रखे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए