रूस के ख़िलाफ़ नया हरबा, पुतीन पर लगेगा प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108728-रूस_के_ख़िलाफ़_नया_हरबा_पुतीन_पर_लगेगा_प्रतिबंध
अमरीकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को प्रतिबंधित करने की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२२ १९:४६ Asia/Kolkata
  • रूस के ख़िलाफ़ नया हरबा, पुतीन पर लगेगा प्रतिबंध

अमरीकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को प्रतिबंधित करने की धमकी दी है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन पर प्रतिबंध लगाने की अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की धमकी यह बताती है कि अमरीकी अभी रूस के बारे में ठीक से कुछ नहीं जानते।

देमेत्री पेस्कोफ ने बुधवार को रूस के चैनेल-24 से बात करते हुए कहा कि जो बाइडेन का यह बयान, रूसी राजनेताओं के लिए परेशान करने वाला नहीं है कि वे रूसी नेताओं विशेषकर राष्ट्रपति के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह, राजनीतिक दृष्टि से विध्वंसक काम होगा।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस अगर यूक्रेन पर हमले का आदेश देता है तो वे रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।  देमेत्री पेस्कोफ ने कहा कि अमरीकी अधिकारियों को कोई धमकी देने से पहले खूब सोच लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि अमरीकियों को अभी रूस के बारे में गहराई से कुछ पता ही नहीं है।  क्रेमलिन के प्रवक्ता के अनुसार रूस के संविधान में बहुत पहले यह कहा जा चुका हैं कि राजनेता विदेश में अपनी संपत्ति नहीं रख सकते।

एसे में इस प्रकार के मुद्दे को उठाकर अमरीका, रूसी अधिकारियों को डराने में विफल रहेगा।  यह चेतावनी रूसी अधिकारियों के लिए निराश करने वाली नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए