चीन तैयार करेगा पाकिस्तान के लिए स्पेस स्टेशन और सैटेलाइट्स
https://parstoday.ir/hi/news/world-i108830-चीन_तैयार_करेगा_पाकिस्तान_के_लिए_स्पेस_स्टेशन_और_सैटेलाइट्स
चीन ने पाकिस्तान के लिए एक स्पेस स्टेशन बनाने तथा उसके लिए और अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने सहित इस्लामाबाद के साथ अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने की योजनाओं की शुक्रवार को घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०२२ १५:०३ Asia/Kolkata
  • चीन तैयार करेगा पाकिस्तान के लिए स्पेस स्टेशन और सैटेलाइट्स

चीन ने पाकिस्तान के लिए एक स्पेस स्टेशन बनाने तथा उसके लिए और अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने सहित इस्लामाबाद के साथ अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने की योजनाओं की शुक्रवार को घोषणा की है।

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम 2021 परिप्रेक्ष्य शीर्षक वाले श्वेत पत्र में पाकिस्तान का कई बार ज़िक्र किया गया है। इसे स्टेट काउंसिल या सेंट्रल कैबिनेट ने जारी किया है। इसमें चीन के बढ़ते अंतरिक्ष उद्योग के लिए भविष्य में उसके विस्तार की योजनाओं को रेखांकित किया गया है। चीन ने चंद्रमा और मंगल के लिए अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है।

शुक्रवार को जारी श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन, पाकिस्तान के लिए संचार उपग्रह विकसित करने और पाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र के निर्माण में सहयोग करने को प्राथमिकता देगा। चीन अभी ख़ुद का अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा है, जिसके इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है। श्वेत पत्र में कहा गया है कि चीन अगले पांच वर्षों में और अधिक अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन करेगा।

इससे पहले, चीन ने पाकिस्तान को पहला युद्धपोत टाइप 054 सौंपा था। जो कि तकनीकी तौर पर काफ़ी एडवांस्ड है, और यह सतह से सतह पर, सतह से हवा में और पानी के अंदर मार करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा किसी भी रडार को चकमा देते हुए इसकी निगरानी करने की क्षमता भी बेहतरीन बताई जा रही है। इस युद्धपोत में अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी वजह से यह पाकिस्तानी नेवी की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा और भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। msm