अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हुई फ़ायरिंग में 5 पाकिस्तानी सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109150-अफ़ग़ानिस्तान_की_ओर_से_हुई_फ़ायरिंग_में_5_पाकिस्तानी_सैनिक_हताहत
रविवार को अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से पाकिस्तान के कुर्रम ज़िले में स्थित एक सैन्य चौकी पर होने वाली फ़ायरिंग में कम से कम 5 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०२२ ०८:२२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हुई फ़ायरिंग में 5 पाकिस्तानी सैनिक हताहत

रविवार को अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से पाकिस्तान के कुर्रम ज़िले में स्थित एक सैन्य चौकी पर होने वाली फ़ायरिंग में कम से कम 5 पाक सैनिकों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान आर्मी का कहना है कि अगस्त में काबुल की सत्ता पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद से यह ऐसा दूसरा हमला है, जिसमें सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

आर्मी का यह भी कहना है कि ख़ैबर पख़तूनख़्वा प्रांत के कुर्रम ज़िले में हुई क्रॉस फ़ायरिंग में हमलावरों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है।

तहरीके तालिबान पाकिस्तान टीटीपी या पाकिस्तान तालिबान ने रविवार को हुए हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। हालांकि काबुल में तालिबान की सरकार ने अफ़ग़ान सीमा से हुई फ़ायरिंग की बात नकार दी है।

वहीं, पाकिस्तानी सेना के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान से आए आतंकियों ने कुर्रम ज़िले में स्थित सैन्य चौकी पर गोलियां चलाईं, जिसका जवाब दिया गया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच पिछले साल नवंबर और दिसंबर में बातचीत हुई थी और युद्ध-विराम समझौता हुआ था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अभी तक इलाक़े में सीमा पर बाड़ तक नहीं लगाई गई है, जबकि कुर्रम ज़िले का एक हिस्सा अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत की सीमा से लगा हुआ है, जिसे दाइश आतंकवादी गुट का गढ़ माना जाता है। msm