अमेरिका आगामी 48 घंटे में यूक्रेन से निकल जायेगा
जानकार सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका आगामी 48 घंटों में यूक्रेन में अपने दूतावास में काम करने वाले समस्त कूटनयिकों और कर्मचारियों को निकाल लेगा।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार तीन जानकार सूत्रों ने अमेरिकी चैनल सीबीएस न्यूज़ चैनल की इस खबर की पुष्टि की है कि आगामी 24 से 48 घंटे के भीतर यूक्रेन की राजधानी कीव में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले समस्त कर्मचारियों व कूटनयिकों को बाहर निकाल लिया जायेगा। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि कीव में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले समस्त ग़ैर ज़रूरी कूटनयिक व कर्मचारी बाहर निकल जायेंगे।
आजकल अमेरिकी अधिकारियों ने विभिन्न बहानों से रूस के खिलाफ अपने विषैले व नकारात्मक प्रचार में वृद्धि कर दी है और अभी पिछले सप्ताह शनिवार 12 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव में अमेरिकी दूतावास ने दावा किया था कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की संख्या में लगातार वृद्धि के समाचार मिल रहे हैं और इसी परिप्रेक्ष्य में अमेरिका ने रविवार से कीव में अपने दूतावास में होने वाली सेवाओं को रोक दिया।
अमेरिका ने आजकल रूस के खिलाफ अपने दबावों में वृद्धि कर दी है और चेतावनी दी है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की स्थिति में मॉस्को को अधिक राजनीतिक और आर्थिक दबावों का सामना होगा। इस रिपोर्ट के अनुसार एक लाख से अधिक रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा पर जमा हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सल्वेन ने कहा था कि रूसी सैनिकों की संख्या में वृद्धि असाधारण है और इससे प्रतीत यह हो रहा है कि मॉस्को किसी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और रूसी सैनिक केवल व्लादिमीर पुतीन के आदेश की प्रतीक्षा में हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!