ईरान, रूस और चीन से भी बड़ी चुनौती हैः अमेरिकी सिनेटर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109504-ईरान_रूस_और_चीन_से_भी_बड़ी_चुनौती_हैः_अमेरिकी_सिनेटर
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की यात्रा पर जाने वाले एक अमेरिकी सिनेटर ने कहा है कि रूस और चीन की अपेक्षा ईरान बड़ी चुनौती है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १६, २०२२ १६:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान, रूस और चीन से भी बड़ी चुनौती हैः अमेरिकी सिनेटर

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की यात्रा पर जाने वाले एक अमेरिकी सिनेटर ने कहा है कि रूस और चीन की अपेक्षा ईरान बड़ी चुनौती है।

अमेरिकी सिनेटर लिंडसी ग्रिहेम ने बैतुल मुक़द्दस में दावा किया कि रूस को यूक्रेन पर और चीन को ताइवान पर हमला करने से रोका जाना चाहिये परंतु उससे अधिक महत्वपूर्ण ईरान को परमाणु हथियारों को प्राप्त करने से रोकना है।

उन्होंने कहा कि रूस और चीन की चुनौतियां इतिहास में महत्वपूर्ण चुनौतियों के रूप में याद की जायेंगी परंतु जो चुनौती उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है और उसके बारे में काफी बात नहीं की जाती है वह ईरान द्वारा परमाणु हथियारों को प्राप्त करने के लिए किया जाने वाला प्रयास है।

अमेरिकी सिनेटर का यह दावा ऐसी स्थिति में किया जा रहा है जब पश्चिम एशिया में मात्र इस्राईल है जिसके पास 200 से अधिक परमाणु वारहेड्स हैं और वह पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा है और इस्राईल कभी भी अंतरराष्ट्रीय पर्वेक्षकों को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की अनुमति नहीं देता है जबकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और इस बात की पुष्टि परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA भी अपनी बारमबार की रिपोर्टों में कर चुकी है और आज भी उसकी समस्त परमाणु गतिविधियां IAEA की निगरानी में हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए