डूरेण्ड रेखा पर पाकिस्तान की कार्यवाही आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109598-डूरेण्ड_रेखा_पर_पाकिस्तान_की_कार्यवाही_आरंभ
पाकिस्तान की सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से लगने वाली डूरेण्ड सीमारेखा पर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२२ २०:२६ Asia/Kolkata
  • डूरेण्ड रेखा पर पाकिस्तान की कार्यवाही आरंभ

पाकिस्तान की सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से लगने वाली डूरेण्ड सीमारेखा पर कार्यवाही आरंभ कर दी है।

आतंकवादियों के सफाए के उद्देश्य से पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार से डूरेण्ड सीमारेखा पर सैन्य कार्यवाही आरंभ की है जो अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में है।

पाकिस्तान की सेना ने अपने बयान में बताया है कि इस सैन्य कार्यवाही का उद्देश्य आतंकवादियों का विनाश करना है।  इस बयान मेंं कहा गया है कि पिछले महीने पाकिस्तान की सीमा पर प्रथक्तावादियों के हमले में कम से कम 14 सैनिक मारे गए थे पाकिस्तान की सेना का यह दावा है कि आक्रमणकारी, अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में प्रविष्ट हुए थे।

हालांकि तालेबान की सरकार ने पाकिस्तान की सेना के इस दावे को रद्द कर दिया है।  तालेबान का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के भीतर से पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं किया गया।

याद रहे कि डूरेण्ड सीमारेखा को लेकर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच गंभीर मतभेद पाए जाते हैं।  सन 1893 में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान डूरेण्ड सीमारेखा का निर्धारण किया गया था।

अफ़ग़ानिस्तान ने कभी भी डूरेण्ड रेखा को पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमारेखा के रूप में स्वीकार नहीं किया है।