नेटो की विस्तारवादी नीति रुकनी चाहिएः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109628-नेटो_की_विस्तारवादी_नीति_रुकनी_चाहिएः_चीन
चीन के विदेशमंत्री का कहना है कि नेटो की विस्तार की नीति रुकनी चाहिए
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १९, २०२२ २२:२० Asia/Kolkata
  • नेटो की विस्तारवादी नीति रुकनी चाहिएः चीन

चीन के विदेशमंत्री का कहना है कि नेटो की विस्तार की नीति रुकनी चाहिए

वांग यी का कहना है कि नेटो की विस्तार की नीति को रुकने के साथ ही यूक्रेन को पूरब और पश्चिम के बीच पुल की भूमिका निभानी चाहिए।

म्यूनिख सम्मेलन के दौरान चीन के विदेशमंत्री ने यूक्रेन के स्वावलंबन की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के दौरान यूक्रेन, पूरब और पश्चिम के बीच पुल की भूमिका निभाए तो बहुत बेहतर है।

चीन का कहना है कि यूक्रेन संकट के समाधान के बारे में स्पष्ट रोडमैप होना चाहिए और दोनो पक्ष, "मिनस्क" समझौते को लागू करें।  चीन के विदेशमंत्री ने पश्चिम से तनाव घटाने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि उसको युद्ध की आग भड़काने के बजाए शांति के मार्ग की ओर जाना चाहिए।  म्यूनिख बैठक में रूस ने भाग नहीं लिया।

रूसी अधिकारियों ने "दोनबास" की हालिया झड़पों से पहले कई बार यूक्रेन की सेना पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया था।  हालांकि अमरीका और यूरोप द्वारा इस बात को बार-बार कहने से कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है, क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है जबकि रूस के अधिकारी बारबार इस दावे को रद्द करते हुए कह चुके हैं कि उनका यूक्रेन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए