24 घंटों के भीतर यूक्रेन पर हमले की संभावनाः आस्ट्रेलिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109772-24_घंटों_के_भीतर_यूक्रेन_पर_हमले_की_संभावनाः_आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान यूक्रेन पर हमला हो सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०२२ १७:०१ Asia/Kolkata
  • 24 घंटों के भीतर यूक्रेन पर हमले की संभावनाः आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान यूक्रेन पर हमला हो सकता है।

स्काई न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काॅट माॅरिसन ने बुधवार को कहा है कि यूक्रेन पर अगले 24 घंटों के भीतर कभी भी हमला हो सकता है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का कहना था कि व्यवहारिक रूप में तो यूक्रेन पर हमला आरंभ हो चुका है जिसे सब देख रहे हैं।  स्काॅट माॅरिसन ने कहा कि उनका देश हमेशा ही तानाशाहों के विरुद्ध डटा रहा है।  उन्होंने कहा कि यह काम हम अपने सहयोगी देशों के लिए करते रहेंगे।

उनका यह भी कहना था कि रूस के साथ ही दोनेत्सक और लोहान्सक के लोगों के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि रूस की ओर से पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों दोनेत्सक और लोहान्सक में अपने सैनिक भेजने के फैसले के बाद यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों ने पुनः किसी भी संभावित हमले के प्रति अपनी तैयारी की घोषणा कर दी है।

सोमवार को विलादिमीर पुतीन ने पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों दोनेत्सक और लोहान्सक को मान्यता देने के बाद रूस की सेना को आदेश दिया है कि वहां पर शांति स्थापित कराने के उद्देश्य से वे दोनेत्सक और लोहान्सक में तैनात हों।

इसी बीच यूक्रेन की संसद ने इस देश के नागरिकों को हथियार उठाने की अनुमति दे दी है।  यह विषय तनाव के अधिक बढ़ने का कारण बन सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए