रूसी जनरल ने पश्चिमी रिपोर्टर को फटकारा .... क्यों?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10984-रूसी_जनरल_ने_पश्चिमी_रिपोर्टर_को_फटकारा_...._क्यों
रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता से जब एक पश्चिमी संवाददाता ने मास्को की ओर से हिज़्बुल्लाह को आतंकी संगठन न बताए जाने के बारे में प्रश्न किया तो वह आपे से बाहर हो गये और उन्होंने ग़ुस्से में पत्रकार को फटकार लगा दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१६ १६:३३ Asia/Kolkata
  • रूसी जनरल ने पश्चिमी रिपोर्टर को फटकारा .... क्यों?

रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता से जब एक पश्चिमी संवाददाता ने मास्को की ओर से हिज़्बुल्लाह को आतंकी संगठन न बताए जाने के बारे में प्रश्न किया तो वह आपे से बाहर हो गये और उन्होंने ग़ुस्से में पत्रकार को फटकार लगा दी।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अरबी भाषी अलअख़बार समाचार पत्र की वेबसाइट ने सीरिया की हमीमीम सैन्य छावनी से रूस के कुछ सैनिकों और सैन्य उपकरणों के निकलने के बारे में रिपोर्ट जारी की और लिखा कि रूसी सैन्य मोर्चे में इन दिनों शांतिपूर्ण स्थिति के विपरीत, रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता जनरल इगोर कोनाशेन्कोव की उन रिपोर्टरों से नोक छोक की ख़बरे मिल रही हैं जो हमीमीम सैन्य छावनी में प्रेस कांफ़्रेंस में मौजूद थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि रूस का सैन्य जनरल सीरिया में आतंकियों के विरुद्ध युद्ध के बारे में दसियों पत्रकारों के मध्य बयान दे रहा था कि तभी एक पश्चिमी रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्यों रूस, दाइश और नुस्रा फ़्रंट की एक एक आतंकी संगठन के रूप में हिज़्बुल्लाह पर हमला क्यों नहीं करता? यह प्रश्न सुनते ही रूसी जनरल का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इस पत्रकार से कहा कि अब हमको आप लोगों से वास्तविकता और पारदर्शिता का पाठ सीखना होगा किन्तु आप लोग हमेशा झूठ बोलते हैं। हिज़्बुल्लाह हमारे साथ मिलकर आतंकियों के विरुद्ध युद्ध कर रहा है। आप लोग भलि भांति जानते हैं कि आतंकवादी कौन है? आतंकी दाइश है न कि हिज़्बुल्लाह। (AK)