64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य कारवां पहुंचा कीएव के निकट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i109982-64_किलोमीटर_लंबा_रूसी_सैन्य_कारवां_पहुंचा_कीएव_के_निकट
यूक्रेन की राजधानी कीएव के निकट रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य कारवां पहुंचा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२२ १२:०४ Asia/Kolkata
  • 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य कारवां पहुंचा कीएव के निकट

यूक्रेन की राजधानी कीएव के निकट रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य कारवां पहुंचा है।

सीएनएन की रिपोर्ट केअनुसार सेटेलाइट की तस्वीरों के अनुसार यूक्रेन की राजधानी के निकट सैन्य वाहनों का कई किलोमीटर लंबा कारवां दिखाई दे रहा है।

वाइट हाउस का कहना है कि हम निकट से इस सैन्य कारवां पर नज़र रखे हुए हैं।  Maxar द्वारा सेटेलाइट से लिए गए चित्र बताते हैं कि रूसी सैनिकों का कारवां अब कीएव के निकट पहुंच चुका है।

सीएनएन ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि वे न केवल इस प्रकार के सैन्य कारवां को लेकर चिंतित हैं बल्कि हालिया दिनों में बढ़ने वाली हिंसा के कारण भी बहुत परेशान है जिसमें आम नागरिकों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है।

इसी बीच अमरीकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि यूक्रेन के लिए सहायता पहुंचाना अब बहुत ही कठिन हो जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए