रूस के लिए यूक्रेन को अफ़ग़ानिस्तान बना दिया जाए, हिलेरी क्लिंटन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110024-रूस_के_लिए_यूक्रेन_को_अफ़ग़ानिस्तान_बना_दिया_जाए_हिलेरी_क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान की तुलना सोवियत संघ के 1979 के अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण से की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०२२ १५:४० Asia/Kolkata
  • रूस के लिए यूक्रेन को अफ़ग़ानिस्तान बना दिया जाए, हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान की तुलना सोवियत संघ के 1979 के अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण से की है।

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही क्लिंटन ने कहा कि जिस तरह से अफ़ग़ानिस्तान पर सोवियत संघ के हमले के बाद इस्लामी मुजाहेदीन को हथियार दिए गए थे और सोवियत संघ को पराजित होना पड़ा था, वही परिणाम यूक्रेन में भी हासिल किए जा सकते हैं।

एमएसएनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहाः याद रखें, रूसियों ने 1980 के दशक में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था, और उनका मुक़ाबला करने के लिए किसी भी देश ने सीधे हस्तक्षेप नहीं किया था, अफ़ग़ान मुजाहेदीन के लिए कई देशों ने हथियारों की आपूर्ति की और सैन्य सलाह भी दी।

इसका परिणाम यह हुआ कि अफ़ग़ान युद्ध सोवियत संघ के पक्ष में समाप्त नहीं हुआ, जबकि वह दुनिया की एक महाशक्ति था।

इसी के साथ उन्होंने मुस्कराकर यह भी कहा कि इसके कुछ अनपेक्षित परिणाम भी निकले। उनका इशारा अफ़ग़ानिस्तान में कट्टरपंथी विचारधारा और अल-क़ायदा जैसे आतंकवादी गुटों के जन्म लेने की ओर था। msm