अमरीकी सांसद ने किया पुतीन की हत्या का आह्वान
एक अमरीकी सांसद ने रूसी राष्ट्रपति की हत्या का आह्वान किया है।
लिंडसे ग्राहम का कहना है कि कितना अच्छा होता अगर कोई पुतीन की हत्या कर देता।
फाक्स न्यूज़ से बात करते हुए रिपब्लिकन सासंद लिंडसे ग्राहम ने यूक्रेन संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि जबतक पुतीन की हत्या नहीं होती उस समय तक यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं होगा।
उनका कहना था कि इस युद्ध की समाप्ति का केवल एक ही रास्ता है कि विलादिमीर पुतीन की हत्या कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर एसा किया गया तो यह रूस और पूरी दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी।
अमरीकी सांसद लिंडसे ग्राहम के अनुसार इस काम के लिए किसी को तो आगे आना होगा। ग्राहम कहते हैं कि रूस के लोग ही इसे अंजाम दे सकते हैं।
अपने ट्वीवट में उन्होंने कहा कि अगर आप लोग अपने जीवन को अंधेरे में नहीं देखना चाहते हैं और ग़रीबी से स्वयं को दूर रखने के इच्छुक हैं तो आपमें से ही किसी को यह क़दम उठाना होगा।
इस संबन्ध में इस अमरीकी सांसद ने एतिहासिक उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या रूस में "ब्रूट्स" है या रूसी सेना में कोई कर्नल "स्टाफेनबर्ग" है? रिपब्लिकन सासंद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि वर्तमान युद्ध को समाप्त करने का केवल यही एकमात्र मार्ग है।
इसी बीच रूस की राजधानी माॅस्को के एक विख्यात व्यापारी ने इस देश के राष्ट्रपति को ज़िंदा या मुर्दा गिरफ़्तार किये जाने पर लाखों डाॅलर के इनाम की घोषणा की है। एलेक्स कोनानिखिन ने पोस्ट किया है कि जो भी विलादिमीर पुतीन को पकड़ेगा उसको मैं दस लाख अमरीकी डाॅलर का इनाम दूंगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए