Mar ०५, २०२२ २३:४५ Asia/Kolkata
  • वार्ताकार टीम के एक सदस्य की हत्या कर दी गयी

रूस के साथ यूक्रेन की वार्ताकार टीम के एक सदस्य की हत्या कर दी गयी।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूसी टीवी ने एलान किया है कि रूस के साथ यूक्रेनी टीम के एक वार्ताकार सदस्य डेनिस क्रीफ़ की हत्या कर दी गयी।

वार्ताकार पर यूक्रेनी सरकार के साथ विश्वासघात करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। रूसी टीवी के अनुसार दो दिन पहले यूक्रेन के सुरक्षा संस्था की ओर से गिरफ्तार किये जाने के दौरान उसकी हत्या कर दी गयी।

रूसी टीवी के अनुसार डेनिस क्रीफ़ बैंकिन्ग और अंतरराष्ट्रीय मामलों के एक विशेषज्ञ थे।

ज्ञात रहे कि रूस और यूक्रेन के मध्य वार्ता का पहला दौर 28 फरवरी को बेलारूस में हुआ था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

 

 

 

टैग्स