जैविक हथियार बना रहे थे अमरीका और यूक्रेनः रूस का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110266-जैविक_हथियार_बना_रहे_थे_अमरीका_और_यूक्रेनः_रूस_का_दावा
रूस का कहना है कि अमरीका और यूक्रेन मिलकर जैविक हथियार बनाना चाहते थे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०९, २०२२ १८:०० Asia/Kolkata
  • जैविक हथियार बना रहे थे अमरीका और यूक्रेनः रूस का दावा

रूस का कहना है कि अमरीका और यूक्रेन मिलकर जैविक हथियार बनाना चाहते थे।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संयुक्त सीमा के निकट स्थित बायोलाॅजिकल लैब में यूक्रेन, जैविक हथियार बना रहा था।

इससे पहले रूस की सेना ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया था कि यूक्रेन मे 30 से अधिक बायोलाॅजिकल लैब में जैविक हथियारों के बनाने में पेंटागन की सुरक्षा ख़तरा कम करने वाली एक एजेन्सी, लिप्त है।

इसी बीच रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने यह बताया कि यूक्रेन के परमाणु बिजलीघर सामान्य रुप में अपनी गतिविधियां अंजाम दे रहे हैं और उनको कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है।  मारिया ज़ाख़ारोवा के अनुसार यूक्रेन युद्ध की अधिक्तर ज़िम्मेदारी नेटो पर आती है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को तटस्थ रखने के लिए रूस ने कुछ लक्ष्य निर्धारित किये हैं।  ज़ाख़ारोवा के अनुसार आशा करते हैं कि इनको वार्ता के माध्यम से हासिल किया जाए।

याद रहे कि रूस की सरकार ने पिछले कुछ महीनों के दौरान पूर्वी यूरोप में नेटो के विस्तार के प्रति कई बार चेतावनी दी थी।  इसी के साथ माॅस्को ने अमरीका और नेटो से सुरक्षा गारेंटी की भी मांग की थी जिसका उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला था।

बाद में यूक्रेन द्वारा नेटो में शामिल होने के लिए बार-बार मांग करना और फिर पश्चिमी देशों से लाखों डालर की सहायता की अपील के बाद रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश जारी किया था।  

उल्लेखनीय है कि जैविक हथियार या बायोलाॅजिकल वेपन्स वे हथियार होते हैं जो बिना किसी धमाके के तबाही मचा सकते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए