रूस को यूक्रेन में पराजय का स्वाद चखना होगाः ब्लिंकन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110306-रूस_को_यूक्रेन_में_पराजय_का_स्वाद_चखना_होगाः_ब्लिंकन
अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन में रूस निश्चित रूप से हार का सामना करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०२२ १७:१० Asia/Kolkata
  • रूस को यूक्रेन में पराजय का स्वाद चखना होगाः ब्लिंकन

अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि यूक्रेन में रूस निश्चित रूप से हार का सामना करेगा।

एंथनी ब्लिंकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतीन, यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाए हैं।  उन्होंने कहा कि पुतीन को यूक्रेन में स्ट्रैटेजिक पराजय का सामना करना होगा।

अमरीकी विदेशमंत्री के अनुसार अगर पुतीन का उद्देश्य यह है कि वे यूक्रेन में अपने दृष्टिगत किसी शासक को बिठाकर वहां की सरकार को बदल देंगे तो यूक्रेन की जनता एसा नही होने देगी।

उन्होंने माॅस्को से मांग की है कि परिवेष्टन का शिकार यूक्रेन के नगरों में फंसे नागरिकों को वे वहां से निकलने की अनुमति दें।  अपनी बात को अमरीकी विदेशमंत्री ने फिर दोहराया कि पुतीन को यूक्रेन में बहुत बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा।

इसी बीच रूस के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि यूक्रेन केे विरुद्ध रूस की कार्यवाही के कारण बुधवार तक वहां के 90 प्रतिशत सैन्य ठिकाने नष्ट हो चुके थे। याद रहे कि यूक्रेन में पिछले 14 दिनों से जारी युद्ध अभी तक जारी है जिसमें आम लोग बुरी तरह से फंस कर रहे गए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए