रूस के विरुद्ध हमारा दबाव काम आयाः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110434-रूस_के_विरुद्ध_हमारा_दबाव_काम_आयाः_अमरीका
अमरीका के विदेश उपमंत्री का कहना है कि रूस और यूक्रेन की वार्ता में प्रगति हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२२ १४:१९ Asia/Kolkata
  • रूस के विरुद्ध हमारा दबाव काम आयाः अमरीका

अमरीका के विदेश उपमंत्री का कहना है कि रूस और यूक्रेन की वार्ता में प्रगति हो रही है।

वेंडी शर्मेन के अनुसार रूस पर हमारा दबाव और यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता ने एसा दबाव बनाया कि रूस ने वार्ता में गंभीरता दिखाई।

अपने साक्षात्कार में अमरीका के विदेश उपमंत्री ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच होने वाली वार्ता में प्रगति, माॅस्को पर डाले गए अभूतपूर्व दबाव का परिणाम है।  इसी के साथ उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पर आरोप लगाया है कि वे यूक्रेन को तबाह कर रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अबतक तीन चरण की वार्ता बेलारूस में हो चुकी है।  आज चौथे चरण की वार्ता होनी थी जिसके बारे में यूक्रेन के वार्ताकार मिखाइलो पोल्डयाक कहते हैं कि वार्ता आरंभ हो चुकी है।  उन्होंने बताया कि संवाद थोड़ा कठिन तो है किंतु वार्ता जारी है।  दोनो पक्षों ने वार्ता में प्रगति की बात कही है।

याद रहे कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का अब 19वां दिन है।  फिलहाल शांति का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।  इसी बीच यूनान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा है कि यूरोपीय संघ के  सदस्य देशों की ओर से रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों को पूरी तरह से लागू करके रूस को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए