पुतीन से अधिक हमें नुकसान पहुंचेगाः जर्मनी
जर्मनी के ऊर्जामंत्री ने कहा है कि रूस की गैस व तेल के प्रतिबंध से पुतीन से अधिक हमें नुकसान पहुंचेगा।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के ऊर्जा मंत्री राबर्ट होक ने गत रात्रि चेतावनी देते हुए कहा कि रूस की गैस और तेल पर तुरंत प्रतिबंध लगाने से पुतिन से अधिक जर्मनी के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है और इस देश में बेरोज़गारी और निर्धनता में बड़े पैमाने पर वृद्धि होगी।
समाचार एजेन्सी इर्ना ने गार्डियन समाचार पत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जर्मन ऊर्जामंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि अगर उनका देश रूस की गैस और तेल का प्रयोग रोक देता है तो निर्धनता और बेरोज़गारी में वृद्धि के साथ- साथ हम एसे लोगों के साक्षी होंगे जो अपने घरों को गर्म नहीं कर सकेंगे और लोगों के पास अपने वाहनों के लिए पेट्रोल भी नहीं होगा।
इसी प्रकार जर्मनी के ऊर्जामंत्री ने कहा कि जर्मन सरकार गम्भीरता से इस बात का प्रयास कर रही है कि गर्मी का मौसम आने तक वह रूस से पत्थर के कोयले के आयात से आवश्यकता मुक्त हो जाये और इसी प्रकार वर्ष 2022 के अंत तक धीरे- धीरे वह रूस से तेल खरीदना बंद कर दे परंतु तुरंत रूस की गैस पर प्रतिबंध से जर्मनी खतरे में पड़ जायेगा।
ज्ञात रहे कि जर्मनी रूसी तेल का मुख्य खरीदार है और 30 प्रतिशत से अधिक की अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को रूस से पूरा करता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए