बाइडन सहित अमेरिका के टॉप अधिकारियों पर लगा प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110484-बाइडन_सहित_अमेरिका_के_टॉप_अधिकारियों_पर_लगा_प्रतिबंध
यूक्रेन पर हमले करने को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं जिसके बाद रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन समेत अमेरिका के कई शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।  
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १५, २०२२ २२:५१ Asia/Kolkata
  • बाइडन सहित अमेरिका के टॉप अधिकारियों पर लगा प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले करने को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं जिसके बाद रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन समेत अमेरिका के कई शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।  

यूक्रेन और रूसी सेना के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस और यूक्रेन की सेनाओं के मध्य युद्ध जारी है।

यूक्रेन में हजारों की संख्या में लोगों के मारे जाने का समाचार है जबकि अरबों की संपदा को नुकसान हुआ है। लाखों की संख्या में लोग देश छोड़ चुके हैं।

ऐसे में नाराज अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगाई थी। रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका पर प्रतिंबध लगाए हैं।  

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने व्लादिमीर पुतिन के हवाले से बताया कि रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य शीर्ष अमेरिकी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।

यह रूस की ओर से अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले अमेरिका ने रूस से आयात होने वाले तेल और गैस पर पाबंदी लगाई थी।

इसी तरह इससे पहले अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन और यूके ने मिलकर रूस के कुछ बैंकों को SWIFT ग्लोबल फाइनैंशल मेसेजिंग सिस्टम से हटाने और कई प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए