चीन में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त कई के मारे जाने की आशंका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110688-चीन_में_यात्री_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_कई_के_मारे_जाने_की_आशंका
सोमवार को चीन के गुवांग्शी में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २१, २०२२ १६:०८ Asia/Kolkata
  • चीन में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त कई के मारे जाने की आशंका

सोमवार को चीन के गुवांग्शी में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार चीन का बोइंग-737 सोमवार दोपहर में हादसे का शिकार हो गया जिसपर 132 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि यह विमान स्थानीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे कुनमिंग चांगशुई हवाई अड्डे से उड़ा था।  इस विमान को दोपहर 3 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचना था।

उड़ान भरने के 71 मिनट के बाद यह विमान हादसे का शिकार हुआ।  यह विमान एक पहाड़ी पर क्रैश हुआ जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में आग लग गई।  इस विमान दुर्घटना से होने वाली क्षति के बारे में अभी विस्तार से पता नहीं चला पाया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए