रूस निकाल रहा है अमरीकी कूटनयिकों को, बताया अवांछित तत्व
रूस ने कई अमरीकी कूटनयिकों को निकालने के आदेश जारी कर दिये हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय बुधवार को बयान जारी करके बताया है कि इस देश से कुछ अमरीकी डिप्लोमैट्स को निकाला जा रहा है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि क्रेमलिन ने अमरीकी कूटनयिकों के अवांछित तत्वों की एक सूची तैयार की है। अवांछित तत्वों की इस सूचि को माॅस्को में स्थित अमरीकी दूतावास को भेज दिया गया है।
इस रूसी बयान में लिखा गया है कि अमरीकियों को स्पष्ट रूप में बता दिया गया है कि रूस के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अमरीका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही का जवाब ज़रूर दिया जाएगा।
रूस की ओर से यह कार्यवाही अमरीका के इसी प्रकार के एक क़दम के बाद की जा रही है। कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वैस्ली नबनिज़या ने बताया था कि अमरीका राष्ट्रसंघ के चार्टर का उल्लंघन कर रहा है।
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के 12 प्रतिनिधियों को अवांछित तत्व घोषित करके उन्हें अमरीका छोड़ने का आदेश दिया था। रूस के प्रतिनिधि ने अमरीका की इस कार्यवाही को रूस के बारे में उसकी शत्रुता का परिचायक बताया था। याद रहे कि यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद रूस पर चारों ओर से दबाव बढता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए