उत्तरी कोरिया का नया मिसाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110792-उत्तरी_कोरिया_का_नया_मिसाइल_परीक्षण
दक्षिणी कोरिया ने सूचित किया है कि उत्तरी कोरिया ने फिर मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०२२ ०९:१८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया का नया मिसाइल परीक्षण

दक्षिणी कोरिया ने सूचित किया है कि उत्तरी कोरिया ने फिर मिसाइल का परीक्षण किया है।

पश्चिम के भरपूर दबाव के बावजूद उत्तरी कोरिया ने फिर एक मिसाइल का परीक्षण किया है।

दक्षिणी कोरिया के अनुसार उत्तरी कोरिया अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से मिसाइल परीक्षण करता रहता है।  दक्षिणी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी यूनहाप के अनुसार गुरूवार को स्थानीय समय के अनुसार 14ः49 पर उत्तरी कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह परीक्षण पूर्वी समुद्र में किया गया।  दक्षिणी कोरिया के रक्षा सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तरी कोरिया की ओर से किया जाने वाला परीक्षण किस प्रकार का था।  सन 2022 के आरंभ से उत्तरी कोरिया अबतक मिसाइल के 8 परीक्षण कर चुका है।

हालांकि इससे पहले रविवार को भी दक्षिणी कोरिया ने दावा किया था कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7ः20 मिनट पर उत्तरी कोरिया ने कुछ मिसाइल फाएर किये थे जिसके बाद सियोल में आपातकाली बैठक आहूत की गई थी।  वहां के सूत्रों का कहना था कि उत्तरी कोरिया ने उत्तरी पियुंगयांग से इस मिसाइलों को फाएर किया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए