रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना गम्भीर हैः जापान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i110898-रूस_द्वारा_परमाणु_हथियारों_के_प्रयोग_की_संभावना_गम्भीर_हैः_जापान
जापान के प्रधानमंत्री ने पहली परमाणु बमबारी का निशाना बने हीरोशीमा नगर की अमेरिकी राजदूत की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना गंभीर है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २७, २०२२ १०:३८ Asia/Kolkata
  • रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना गम्भीर हैः जापान

जापान के प्रधानमंत्री ने पहली परमाणु बमबारी का निशाना बने हीरोशीमा नगर की अमेरिकी राजदूत की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना गंभीर है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जापान में अमेरिकी राजदूत ने हीरोशीमा में उस संग्रहालय को देखा जिसमें परमाणु बमबारी की यादगार चीज़ें रखी गयी हैं। जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी राजदूत की इस यात्रा व निरीक्षण का विशेष अर्थ है।

उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने दर्शा दिया कि दुनिया को परमाणु हथियार रहित बनाना कठिन है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1945 में अमेरिका ने पहली बार जापान के दो नगरों नागासाकी और हीरोशीमा पर परमाणु बमबारी की थी जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गये थे और इस भयावह बमबारी के लिए अमेरिका ने आज तक जापान से क्षमा तक नहीं मांगी है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पिस्कोफ़ ने 23 मार्च को सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि हमारे लिए आंतरिक और सार्वजनिक सुरक्षा का एक अर्थ है और आप परमाणु हथियारों के प्रयोग के समस्त कारणों को पढ़ व अध्ययन कर सकते हैं।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अगर हमारे अस्तित्व की बात आ जायेगी तो उसका यानी परमाणु हथियारों का प्रयोग किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने 21 फरवरी को दोनेत्सक और लोहान्सक गणराज्यों को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी और 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष कार्यवाही का आदेश दे दिया जिसके बाद से रूस- यूक्रेन युद्ध आरंभ हो गया। इस युद्ध के कारण यूक्रेन के दसियों लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए