आठ सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111032-आठ_सैनिक_मारे_गये
कांगो गणराज्य में राष्ट्रसंघ के शांति सैनिकों का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे आठ शांति सैनिकों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०२२ ११:२५ Asia/Kolkata
  • आठ सैनिक मारे गये

कांगो गणराज्य में राष्ट्रसंघ के शांति सैनिकों का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे आठ शांति सैनिकों की मौत हो गयी।

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों से संबंधित हेलीकाप्टर के गिर जाने से आठ सैनिको की मौत हो गयी।

इस रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले आठ सैनिकों में 6 पाकिस्तानी सैनिक थे। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है और समाचार में यह भी नहीं बताया गया है कि मरने वाले दो अन्य सैनिक किस देश के थे।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तानी सैनिक वर्ष 2011 से शांति सैनिकों के रूप में कांगो गणराज्य में मौजूद हैं। 20 साल से अधिक समय से कांगो गणराज्य के केन्द, पूर्व और पूर्वोत्तरीय क्षेत्रों में अशांति व्याप्त है और चूंकि कांगो गणराज्य की सेना असामाजिक तत्वों से निपटने में सक्षम नहीं हैं इसलिए वहां राष्ट्रसंघ के शांति सैनिकों को तैनात किया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए