पाकिस्तान, सेना की कार्यवाही, 3 वांटेड आतंकी मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111118-पाकिस्तान_सेना_की_कार्यवाही_3_वांटेड_आतंकी_मारे_गये
पाकिस्तान के काउंटर टैरिरिज़्म डिपार्टमेंट सीटीडी ब्लोचिस्तान की ओर से कोएटा के उपनगरीय क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित संगठन के तीन आतंकी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०२२ १२:४८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, सेना की कार्यवाही, 3 वांटेड आतंकी मारे गये

पाकिस्तान के काउंटर टैरिरिज़्म डिपार्टमेंट सीटीडी ब्लोचिस्तान की ओर से कोएटा के उपनगरीय क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान प्रतिबंधित संगठन के तीन आतंकी मारे गये।

उनके क़ब्ज़े से भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद भी बरामद किए गये हैं।

सीटीडी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने एक सफल आप्रेशन के दौरान प्रतिबंधित संगठन के तीन बहुत ही वांटेड आतंकियों को मार गिराया।

प्रवक्ता सीटीडी ब्लोचिस्तान के अनुसार मारे गये आतंकी पुलिस और सेना के तीन कर्मियों को मारने के अलावा अन्य तरह ही कई आतंकी कार्यवाहियों में लिप्त थे।

मारे गये आतंकियों के क़ब्ज़े से सब मशीनगन, पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड्ज़ और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गये।

मारे गये आतंकियों के विरुद्ध एफ़सीटीडी थाने कोएटा में मुक़द्दमा दर्ज करके आतंकवादियों के अन्य साथियों के ख़िलाफ़ जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए