बेलारूस ने भी यूक्रेन में विशेष ऑप्रेशन अंजाम दे दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i111396-बेलारूस_ने_भी_यूक्रेन_में_विशेष_ऑप्रेशन_अंजाम_दे_दिया
बेलारूस के राष्ट्रपति ने एलान किया है कि उनके देश ने बंधक बनाये गये अपने नागरिकों को आज़ाद कराने के लिए यूक्रेन में एक विशेष ऑप्रेशन अंजाम दिया है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२२ १६:११ Asia/Kolkata
  • बेलारूस ने भी यूक्रेन में विशेष ऑप्रेशन अंजाम दे दिया

बेलारूस के राष्ट्रपति ने एलान किया है कि उनके देश ने बंधक बनाये गये अपने नागरिकों को आज़ाद कराने के लिए यूक्रेन में एक विशेष ऑप्रेशन अंजाम दिया है।  

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ज़ेंडर लोकाशिंको ने कहा है कि हालात ऐसे हो गये थे कि हमारे लोगों को यूक्रेन में बंधक बनाना आरंभ कर दिया गया और सबसे पहले हमारे उन ट्रक ड्राइवरों को बंधक बनाया गया जो यूक्रन में लड़ाई आरंभ होने के समय वहां पर थे।

इसी प्रकार बेलारूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेनियो ने 1500 रेल के डिब्बों और वाहनों को अपने नियंत्रण में कर लिया और हमारे 100 से अधिक चालकों को भी बंधक बना लिया और हमने उन्हें चेतावनी दी कि हम अपने नागरिकों को आज़ाद कराने के लिए कार्यवाही करने पर मजबूर हो जायेंगे और यह कार्यवाही, वह ऑप्रेशन था जिसमें हमने अंजाम दे दिया।

लोकाशिंको ने जो कार्यवाही अंजाम दी उसके बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी परंतु बेलारूस की सरकारी सुरक्षा कमेटी के प्रमुख ने आदेश दिया है कि जो लोग इस कार्यवाही में शामिल थे उन्हें इनाम दिया जाये।

ज्ञात रहे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑप्रेशन आरंभ करने का आदेश दिया था और उसके बाद से रूस और यूक्रेन के बीच जो युद्ध हो रहा है उसमें दोनों पक्षों का अब तक अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है और पश्चिमी व यूरोपीय देश और इसी प्रकार अमेरिका युद्ध विराम कराने के बजाये यूक्रेन के लिए विभिन्न प्रकार के हथियार भेज रहे हैं और उनका यह अमल आग में घी डालने का काम कर रहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए