लंदन में पर्यावरण के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पर्यावरण कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का क्रम जारी है।
प्रदर्शन इतना व्यापक था कि लंदन के विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही की व्यवस्था बाधित हो गयी। पर्यावरण कार्यकर्ताओं और extinction rebellion नामक गुट ने ज़मीन के बढ़ते तापमान के विरुद्ध मंगलवार को लंदन की कुछ सड़कों पर धरना दिया।
मंगलवार को पर्यावरण की रक्षा के लिए सक्रिय एक और गुट के कार्यकर्ताओं ने लंदन के केन्द्र में दो पुलों पर धर्ना दिया जिससे ट्रैफ़िक जाम हो गया।
लंदन में पर्यावरण के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पर्यावरण की रक्षा को लेकर धर्ने शुरु किए हैं। लंदन पुलिस अब तक 38 कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर चुकी है।
पर्यावरण की रक्षा के समर्थक कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार कार्बन डाइ आक्साइड के प्रदूषण को 2025 तक शून्य तक पहुंचाने के मक़सद से ऐसा क़ानून मंज़ूर करे जो अनिवार्य हो।
इसी तरह इन कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार पूरे ब्रिटेन में इमारतों में इस प्रकार के इंसोलेशन सिस्टम बनाए कि ग्रीन हाऊस गैसेज़ का प्रदूषण कम से कम हो जाए।
पर्यावरण के समर्थक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके प्रदर्शन उस समय तक जारी रहेंगे जब तक सरकार उनकी मांग स्वीकार नहीं कर लेगी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए