यूक्रेन युद्ध को हम परमाणु युद्ध में नहीं बदलना चाहतेः अमेरिका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112168-यूक्रेन_युद्ध_को_हम_परमाणु_युद्ध_में_नहीं_बदलना_चाहतेः_अमेरिका
अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध का परिणाम जो भी हो यूरोप की सुरक्षा बदल गयी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २८, २०२२ ११:४३ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध को हम परमाणु युद्ध में नहीं बदलना चाहतेः अमेरिका

अमेरिकी प्रतिरक्षामंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध का परिणाम जो भी हो यूरोप की सुरक्षा बदल गयी है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जॉन कर्बी ने आज गुरूवार की सुबह कहा कि दुनिया में कोई भी इस बात को देखना पसंद नहीं करेगा कि यूक्रेन युद्ध परमाणु युद्ध में बदल जाये। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि जिन तोपखानों को यूक्रेन भेजा जाना था उनमें से आधे से अधिक को यूक्रेन भेज दिया गया है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हथियारों का भेजा जाना जारी रहेगा। अमेरिकी मिडिया के अनुसार उन्होंने इस संभावना के जवाब में कि यूक्रेन युद्ध परमाणु युद्ध में बदल जायेगा, कहा कि परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना से डराना दायित्वहीन धमकी है और कोई भी नहीं चाहता है कि यूक्रेन युद्ध परमाणु युद्ध में परिवर्तित हो जाये।

पेंटागन के प्रवक्ता ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन यूक्रेन में अपना कोई लक्ष्य हासिल नहीं कर सके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अभी बहुत ज़रूरत है और सबको उसकी मदद करनी चाहिये और हम यूक्रेन को अपनी सहायता जारी रखेंगे।

इससे पहले अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी दावा किया था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण रूस अपने रक्षा उद्योगों का पुनर्निर्माण नहीं कर सकेगा।

जानकार हल्कों का मानना है कि पश्चिमी देशों विशेषकर अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को हथियारों के दिये जाने से यूक्रेन युद्ध लंबा खिंच रहा है और ये देश यूक्रेन युद्ध को लंबा खींचना चाहते हैं ताकि रूस को अधिक से नुकसान पहुंचा सकें।

इसी प्रकार जानकार हल्कों का मानना है कि रूस- यूक्रेन युद्ध वास्तव में रूस- पश्चिम युद्ध है और यह शीतयुद्ध का आधुनिकतम रूप है और पश्चिमी देश यूक्रेन को जो हथियार दे रहे हैं वह उसकी मोहब्बत में नहीं बल्कि इस बहाने वे रूस से अपनी पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं।

नोटः ये व्यक्तिगत विचार हैं। पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए