व्लादिमीर पुतिन के दबाव में झुके कई यूरोपीय देश
यूक्रेन पर आक्रमण करने के चलते यूरोपीय संघ की ओर से रूस पर कई सारे प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया था कि अगर कोई रूस से गैस खरीदना चाहता है, तो उसे केवल रूबल में भुगतान करना होगा।
ब्लूमबर्ग के अनुसार चार यूरोपीय गैस खरीददारों ने पहले ही गैस आपूर्ति के लिए रूबल में भुगतान कर दिया है। रूसी गैस गज़प्रोम पीजेएससी (Gazprom PJSC) के करीबी एक व्यक्ति ने ये जानकारी दी है।
वहीं रूबल भुगतान के लिए गज़प्रोम के प्रस्तावित तंत्र को अस्वीकार करने के बाद पोलैंड और बुल्गारिया की आपूर्ति काट दी गई। कंपनी से जुड़े व्यक्ति के अनुसार ये यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं था। उल्लेखनीय है कि रूस 23 यूरोपीय देशों को पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति करता है।
यूरोपीय संघ द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद, मास्को ने कहा था कि पहली अप्रैल से शुरू होने वाले शिपमेंट के लिए रूबल में भुगतान किया जाएगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!