उत्तरी कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण से अमरीका हुआ चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112406-उत्तरी_कोरिया_के_बैलेस्टिक_मिसाइल_के_परीक्षण_से_अमरीका_हुआ_चिंतित
दक्षिणी कोरिया ने खबर दी है कि उत्तरी कोरिया ने एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०२२ १०:४६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण से अमरीका हुआ चिंतित

दक्षिणी कोरिया ने खबर दी है कि उत्तरी कोरिया ने एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

दक्षिणी कोरिया की सेना ने बुधवार को घोषणा की है कि उत्तरी कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल का नया परीक्षण किया है।

जापान के प्रधानमंत्री ने फेसबुक पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा है कि एक मिसाइल का परीक्षण किया गया।  दूसरी ओर जापान के कोस्टगार्ड ने भी उत्तरी कोरिया की ओर से मिसाइल परीक्षण की बात को सही बताया है।

इसी बीच यूनहाप समाचार एजेन्सी ने दक्षिणी कोरिया की संयुक्त सेना कमान के हवाले से बताया है कि उत्तरी कोरिया की ओर से पूर्वी सागर में बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया।

याद रहे कि उत्तरी कोरिया के नेता ने 25 अप्रैल को सेना की परेड में भाग लेते हुए कहा था कि संभावित आक्रमण को रोकने के लिए परमाणु शस्त्रों का प्रयोग किया जा सकता है।  किम जुंग ऊन ने कहा था कि अगर उत्तरी कोरिया के हितों को लक्ष्य बनाया गया तो हमारी सेना उसका जवाब देने में सक्षम है।

उधर संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की स्थाई प्रतिनिधि लिंडरा थाॅमस ने उत्तरी कोरिया की मिसाइस गतिविधियों की भर्त्सना के लिए सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा।  उनका कहना है कि इस प्रस्ता को इसी महीने पारित करवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया लंबे समय से कोरिया प्रायद्वीप में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति और उनके संयुक्त अभ्यास की आलोचना करता आया है। पियुंगयांग का मानना है कि अमरीका के इस काम से क्षेत्र में हथियारों की प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए