ज़ेलेस्की ने की रूस से 600 अरब डाॅलर हर्जाने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i112408-ज़ेलेस्की_ने_की_रूस_से_600_अरब_डाॅलर_हर्जाने_की_मांग
यूक्रेन के राष्ट्रपति के अनुसार उनके देश के पुनर्निमाण में 600 अरब डाॅलर से अधिक पैसा खर्च होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०२२ ११:५५ Asia/Kolkata
  • ज़ेलेस्की ने की रूस से 600 अरब डाॅलर हर्जाने की मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति के अनुसार उनके देश के पुनर्निमाण में 600 अरब डाॅलर से अधिक पैसा खर्च होगा।

विलादिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार की रात दावा किया है कि रूस को हमे 600 अरब डाॅलर देने चाहिए क्योंकि देश के पुनर्निमाण में इतना पैसा ख़र्च होगा।

उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम के लिए बात तभी बनेगी जब रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के साथ उनकी सीधी वार्ता होगी।

इसी बीच रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव देमेत्री मेदवोदेव ने बताया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति शांति के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अब भी पश्चिम से हथियारों और पैसों की उम्मीद लगाए हुए हैं।  देमेत्री के अनुसार ज़ेलेंस्की को यूक्रेन की जनता का कोई दर्द नहीं है।

24 फरवरी को यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच कई चरण की वार्ताएं हो चुकी हैं किंतु इनका कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।  यूक्रेन युद्ध के आरंभ होने के साथ ही अमरीका सहित कई पश्चिमी देश ज़ेलेंस्की को बड़ी मात्रा में हथियार भेज चुके हैं।  इसपर रूस ने अनपी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियार देने की स्थिति में युद्ध लंबा खिंचेगा।

रूस पश्चिमी देशों को इस बात पर लगातार चेतावनी देता आ रहा है कि यूक्रेन को हथियार भेजने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से स्थिति बहुत ख़राब हो जाएगी।  अमरीका यूक्रेन को जहां हथियार भेज रहा है वहीं पर उसके लिए लड़ाके भी उपलब्ध करवा रहा है।  इस बात से रुस बहुत नाराज़ है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए