रूस पर तेल का प्रतिबंध, यूरोपीय देश बंट गये
यूरोपीय संघ की वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि 27 देशों पर आधारित ब्लाक रूस से तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगाएगा और यूक्रेन में युद्ध के बाद प्रतिबंधों के छठें पैकेज में रूस के सबसे बड़े बैंक और महत्वपूर्ण प्रसारण संस्थाओं को निशाना बनाया जाएगा।
समाचार एजेन्सी एपी की रिपोर्ट के नअसार यूरोपीयन कमिशन की प्रमुख अरसला वुवुन डेयर लियअन ने फ़्रांस के शहर स्ट्रास्बर्ग में यूरोपीय संघ को संबोधित करते हुए सुझाव दिया कि यूरोपीय संघ के सदस्य 6 महीने में कच्चे तेल और रिफ़ाइंड उत्पादनों के आयात, साल के अंत तक रोक देंगे।
अरसला वुवुन डेयर लियअन ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि हमने रूसी तेल के आयात धीरे धीरे ख़त्म कर दिए, इस प्रकार से कि हमें और हमारे घटकों और भागीदारों को वैल्पिक सप्लाई संभव हो और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार पर कम से कम प्रभाव पड़े।
यूरोपीय कमिश्न की प्रमुख के सुझाव पर अमल के लिए पूर्ण सहमति मिलनी चाहिए और धुंआधार चर्चा की आशा है। अरसला वुवुन डेयर लियअन ने स्वीकार किया है कि सारे 27 सदस्यों को तेल के आयात पर प्रतिबंध के लिए सहमत करना आसान नहीं होगा क्योंकि उनमें से कुछ देशों तक पहुंच मुश्किल है और ऊर्जा के लिए रूस पर निर्भर हैं।
यूरोपीय संघ अपनी आवश्यकता के लिए 25 प्रतिशत तेल रूस से आयात करता है जिसमें ज़्यादातर गैसोलाइन और गाड़ियो के लिए डीज़ल की मद में आता है। अंतर्राष्ट्रीय टीकाकारों का कहना है कि रूस 14 प्रतिशत डीज़ल उपलब्ध करता है और इस में विघ्न से ट्रकों और ट्रैक्टरों में प्रयोग के लिए मूल्यों में और भी वृद्धि हो सकती है।
ज्ञात रहे कि अगर यह सुझाव मंज़ूर हो जाते हैं तो जारी वर्ष 24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की लाभदायक ऊर्जा के क्षेत्र में प्रतिबंधों का यह दूसरा पैकेज होगा।
यूरोपीय संघ ने इससे पहले रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और उनके परिजनों सहित विभिन्न संस्थाओं और लोगों पर प्रतिबंध लगा रखें हैं और कोएले के आयात पर भी प्रतिबंधों की मंज़ूरी दे दी थी।
सदस्य देश गैस पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा कर चुके हैं लेकिन बिजली पैदा करने और घरों के प्रयोग के ईंधन पर प्रतिबंध पर सदस्य देशों को सहमत कर पानी बहुत कठिन है क्योंकि क्षेत्र को रूस से इस मद में लगभग 40 प्रतिशत गैस हासिल ही है।
हंग्री और स्लोवाकिया पहले ही कह चुके हैं कि वह तेल के आयात पर प्रतिबंध की किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
यूरोपीय कूटनयिकों ने पुष्टि की है कि कमिशन की योजना है कि संपत्ति सील करने और यात्रा संबंधी प्रतिबंधों की सूची में रूसी आर्थोडेक्स चर्च के प्रमुख कैरियल को भी शामिल किया जाए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए